आतंकवाद के साथ लड़ाई में राजनीति न की जाए : नरेंद्र मोदी

बेंगलुरू, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि वे शनिवार को दिल्ली में हुए सिलसिलेवार धमाकों को लेकर केंद्र सरकार पर कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं और न ही मुद्दे का राजनीतिकरण करने का प्रयास कर रहे हैं।

शनिवार को हुए धमाकों के बाद मोदी ने कहा था कि उन्होंने दिल्ली में धमाकों की आशंका के बारे में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और गृह मंत्री शिवराज पाटिल को पहले ही आगाह कर दिया था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की यहां हो रही बैठक के तीसरे और अंतिम दिन संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मोदी ने कहा, "आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। मैंने तो सिर्फ मीडिया को यह बताया था कि मैंने प्रधानमंत्री को इस संबंध में पहले ही चेतावनी दे दी थी।"

उन्होंने कहा कि अहमदाबाद धमाकों के सिलसिले में गिरफ्तार आतंकवादियों ने जांचकर्ताओं को बताया था कि दिल्ली उनका अगला निशाना था और दस दिन पहले प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान मैने उन्हें यह जानकारी दे दी थी।

बाद में भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने एक सार्वजनिक सभा में यह बात दोहराई थी। आडवाणी ने कहा था, "केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार हमेशा धमाकों के लिए खुफिया विभाग को दोषी ठहराती है। इस बार वह यह नहीं कह सकती कि दिल्ली में धमाके खुफिया विभाग की अक्षमता से हुए हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री ने उन्हें पहले ही इस बारे में जानकारी दे दी थी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+