दिव्या ने कम किया वजन
नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता इन दिनों वजन घटाने में जुटी हैं। उनका कहना है कि फिल्मों में ग्लैमर वाले किरदार निभाने के लिए वे ऐसा कर रही हैं।
नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता इन दिनों वजन घटाने में जुटी हैं। उनका कहना है कि फिल्मों में ग्लैमर वाले किरदार निभाने के लिए वे ऐसा कर रही हैं।
दिव्या ने आईएएनएस को बताया, "वीर जारा के बाद निर्माता मुझे केवल उन्हीं फिल्मों के लिए बुला रहे थे, जिसमें पंजाबी बोली और लुक की जरूरत होती थी लेकिन अब मुझे ग्लैमर से भरे किरदार वाली फिल्म भी मिल रही है।"
दिव्या ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय किया है, जिसमें 'ट्रेन टू पाकिस्तान', 'बागवान', 'आजा नचले' और 'यू मी और हम' शामिल है।
दिव्या ने कहा वजन कम करने के लिए उन्होंने बाहर खाना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा, "मैंने उन सभी चीजों को खाना बंद कर दिया है, जो मुझे पसंद है। यहां तक की मैं अब गोल गप्पे भी नहीं खाती हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications