अफगानिस्तान में छह बच्चों व संयुक्त राष्ट्र के दो कर्मचारियों की मौत (लीड-1)
काबुल, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। दक्षिणी अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में सड़क किनारे हुए विस्फोट में छह बच्चों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए। उधर कंधार प्रांत में संयुक्त राष्ट्र सहायता एजेंसी के काफिले को निशाना बनाकर किए गए कार बम हमले में दो लोग मारे गए और 15 घायल हो गए।
जिला प्रशासन के प्रमुख अब्दुल रहीम देसीवाल ने कहा कि रविवार को गजनी प्रांत में सड़क किनारे हुए विस्फोट में छह बच्चों की मौत हो गई जबकि 18 घायल हो गए। घायलों में सात बच्चों की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर कंधार के प्रांतीय पुलिस प्रमुख मतीउल्लाह खान ने बताया कि कार बम विस्फोट कंधार-स्पिनबोल्डक राजमार्ग पर हुआ। हमले से संयुक्त राष्ट्र एजेंसी की एक गाड़ी में आग लग गई जिसमें सवार दो चिकित्सकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इस हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है लेकिन मतीउल्लाह का आरोप तालिबान पर है। शनिवार को भी तालिबान ने लोगार प्रांत के गवर्नर अब्दुल्लाह वर्डाक की हत्या कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications