नैनो परियोजना पर शीघ्र शुरू हो सकता है काम : बुद्धदेब (राउंडअप)

कोलकाता, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य ने कहा है कि सिंगुर स्थित 'टाटा मोटर्स' की महत्वाकांक्षी एक लाख रुपये कीमत वाली कार 'नैनो' के निर्माणाधीन उत्पादन संयंत्र का काम शीघ्र शुरू हो सकता है बशर्ते विपक्ष किसानों के लिए प्रस्तावित पैकेज स्वीकार कर ले।

इस बीच जमीन का मसला सुलझाने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार के प्रयासों का टाटा मोटर्स ने सराहना की है। कंपनी ने नैनो परियोजना के लिए जमीन खोने वाले किसानों के लिए प्रस्तावित पैकेज का स्वागत किया है।

भट्टाचार्य ने रविवार को कहा, "यदि यह पैकेज आज स्वीकार कर लिया जाता है, तो टाटा कल से काम को (निर्माणाधीन नैनो फैक्ट्री) आगे बढ़ाना शुरू कर देगी।" मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना राज्य के हित के लिए जरूरी है।

उन्होंने कहा, "राज्य और यहां की जनता की बेहतरी के लिए हमें फैक्ट्री (नैनो) योजना के पक्ष में आगे बढ़ना होगा। हमारी जीत होगी। हम सबकुछ कानून सम्मत तरीके से कर रहे हैं।"

उन्होंने भरोसा जताया है कि सिंगुर जमीन विवाद का हल जल्दी ही निकल आएगा और 'टाटा मोटर्स' की महत्वाकांक्षी एक लाख रुपये कीमत वाली कार 'नैनो' के निर्माणाधीन उत्पादन संयंत्र का काम फिर से पटरी पर आ जाएगा।

प्रमुख विपक्षी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाले प्रदर्शनकारी किसानों से सिंगुर पैकेज स्वीकार कर लेने की अपील करते हुए भट्टाचार्य ने आज बर्धवान में एक रैली में कहा, "मैं विपक्ष से पैकेज स्वीकार करने की अपील करता हूं। यह जमीन देने वाले किसानों की जरूरतें पूरी करता है।"

जमीन विवाद मसले के समाधान के लिए बातचीत की जरूरत पर बल देते हुए उन्होंने कहा, "हम बातचीत के जरिए मसले का हल निकालना चाहते हैं। हम इस परियोजना से मुंह नहीं मोड़ सकते।"

सरकार ने सिंगुर स्थित नैनो परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीन के लिए मुआवजे के नवीनतम पैकेज पर लोगों का समर्थन जुटाने के प्रयास में रविवार को स्थानीय अखबारों में विज्ञापन भी दिया है।

विज्ञापन में राज्य सरकार की ओर से कहा गया है, "परियोजना का निर्माण कार्य सामान्य रूप से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह पैकेज मुहैया कराया जा रहा है।"

छह विंदुओं वाले इस पैकेज में सरकार ने अधिग्रहित जमीन से प्रभावित किसान परिवारों के लिए परियोजना स्थल के अंदर की 70 एकड़ जमीन किसानों को लौटाने की पेशकश की है। इस पैकेज में बाकी जमीन के लिए पहले की पेशकश से 50 प्रतिशत अतिरिक्त कीमत चुकाने का वादा किया गया है।

टाटा मोटर्स ने भी नैनो परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसानों के लिए पश्चिम बंगाल सरकार के पैकेज का स्वागत किया है और इस विवाद को सुलझाने में सरकार के प्रयासों की सराहना की है।

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि टाटा मोटर्स ने पश्चिम बंगाल के औद्योगिकरण करने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सिंगुर में नैनो परियोजना स्थापित करने का फैसला किया था। इस पहल के माध्यम से कंपनी प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार के मौके मुहैया कराकर इस क्षेत्र के अर्थिक विकास में योगदान करना चाहती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+