भारत के साथ भिड़ने के लिए हम तैयार नहीं : मिस्बा

कराची, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। एक तरफ जहां पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) चैंपियंस ट्राफी के टाले जाने से हुए नुकसान की भरपाई की जुगत में जुटा है, वहीं पाकिस्तानी टीम के उपकप्तान मिस्बा उल हक इस बात को लेकर परेशान हैं कि उनकी टीम अगले वर्ष जनवरी में भारत के साथ भिड़ने के लिए तैयार नहीं है।

मिस्बा ने कहा है कि आस्ट्रेलिया के साथ खेली जाने वाली श्रंखला और चैंपियंस ट्राफी के नहीं होने के कारण पाकिस्तानी टीम ने लंबे समय से क्रिकेट नहीं खेला है, ऐसे में अगर उसे जनवरी में भारत के साथ खेलने का मौका मिलता है तो वह अपनी क्षमता के साथ न्याय नहीं कर पाएगी।

पाकिस्तान के समाचार पत्र 'डेली न्यूज' ने मिस्बा के हवाले से लिखा है, "हम भारत के साथ भिड़ने को तैयार नहीं हैं। हमने हाल के दिनों में बहुत कम प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेली है, लिहाजा हमारी तैयारी अच्छी नहीं है।"

भारतीय टीम अगले वर्ष जनवरी-फरवरी में पाकिस्तान के साथ तीन टेस्ट, पांच एकदिवसीय और एक ट्वेंटी-20 मैच खेल सकती है। हालांकि इस श्रंखला के कार्यक्रम को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि चैंपियंस ट्राफी को बचाने की मुहिम में पीसीबी का साथ देने वाला बीसीसीआई इस दौरे के लिए ना नहीं करेगा।

पीसीबी ने हालांकि इस वर्ष नवंबर में वेस्ट इंडीज को भी अपने यहां आने का निमंत्रण दिया है। ऐसे में पाकिस्तानी टीम को अभ्यास का अच्छा मौका मिलेगा। इसके अलावा इस वर्ष पाकिस्तान में राष्ट्रीय ट्वेंटी-20 चैंपियनशिप भी होने जा रही है। इसमें देश के सभी ख्यातिप्राप्त खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं।

मिस्बा ने कहा कि वह और उनके साथी घरेलू क्रिकेट के माध्यम से अपनी फिटनेस बनाए रखने का प्रयास करेंगे क्योंकि आने वाला सत्र पाकिस्तानी टीम के लिए काफी व्यस्त है। बकौल मिस्बा, "हमारी मुश्किल यह है कि हमारे पास समय कम है और तैयारी काफी करनी है। भारत के साथ प्रस्तावित श्रंखला हमारे लिए काफी अहम होगी क्योंकि इसके साथ देश की अस्मिता जुड़ी होती है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+