उड़ीसा में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

अहमदाबाद, 28 अगस्त (आईएएनएस)। उड़ीसा के कंधमाल में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती की पिछले दिनों हुई हत्या की निंदा करते हुए गुजरात के सामाजिक व मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने बाद में वहां फैली हिंसा के मद्देनजर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की है।

इन कार्यकर्ताओं ने उड़ीसा में फैली सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में गुरुवार को यहां एक बैठक की। बैठक के बाद जारी किए गए एक संयुक्त बयान में पहले स्वामी लक्ष्मणानंद की हत्या की निंदा की गई और फिर उसके बाद वहां फैली हिंसा के दौरान ईसाई समुदाय को निशाना बनाए जाने की भी तीखी आलोचना की गई।

बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर कहा गया है कि स्वामी लक्ष्मणानंद की हत्या के बाद जिस प्रकार से ईसाई समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है, राज्य सरकार उसे रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है।

कार्यकर्ताओं ने राज्य में जल्द से जल्द सेना की तैनाती और वहां राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की है। साथ ही स्वामी लक्ष्मणानंद समेत मारे गए अन्य चार लोगों के मामले की भी जांच की इन कार्यकर्ताओं ने मांग की।

कार्यकर्ताओं ने अपने बयान में यह भी कहा कि जिस संगठन ने मंगलवार को उड़ीसा में राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया था, उसे आतंकवादी संगठन घोषित किया जाना चाहिए।

इस बैठक में हिस्सा लिया लेने वालों में एस. एच. अय्यर, रोहित पटेल, सरूप ध्रुव, गौतम ठाकर, हिरेन गांधी, द्वारिकानाथ रथ, फादर सेड्रिक प्रकाश, नफीसा बारोत और हनीफ लकड़वाला प्रमुख थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+