सेंसेक्स 336 अंक उछला, निफ्टी 4600 के पार (राउंडअप)

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। बुनियादी ढांचे और तेल क्षेत्र के शेयरों में भारी लिवाली के चलते सोमवार को भारतीय शेयर बाजारों के निवेशकों में भारी उत्साह देखा गया। कारोबार की समाप्ति पर सेंसेक्स 336 और निफ्टी 91 अंक की बढ़त के साथ बंद हुए।

सोमवार सुबह बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' 262.49 अंकों की बढ़त के साथ 15,430.31 पर खुला। शाम को कारोबार की समाप्ति पर यह 336.10 अंकों अथवा 2.22 फीसदी की बढ़त के साथ 15,503.92 पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स ने 15,367.97 का निम्नतम और 15,520.71 का उच्चतम आंकड़ा छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप शेयरों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 95.71 अंकों अथवा 1.63 फीसदी की तेजी के साथ 5,982.68 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान स्मालकैप सूचकांक 89.61 अंक अथवा 1.25 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' जो सप्ताहांत शुक्रवार को 4,529.50 पर बंद हुआ था, वह आज मामूली गिरावट के साथ 4,529.35 पर खुला। दिन भर बढ़त के साथ कारोबार करने के बाद यह 91 अंक ऊपर 4,620.40 पर बंद हुआ। निफ्टी ने आज कारोबार के दौरान 4,529.35 का निम्नतम और 4,625.20 का उच्चतम शिखर छुआ।

करोबार के दौरान रिलायंस कम्युनिकेशंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टूब्रो तथा एचडीएफसी बैंक के शेयरों की कीमतों में भारी उछाल देखा गया।

कारोबार के दौरान बाजार का रुख सकारात्मक रहा। बीएसई में जहां 1,868 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में उछाल आया, वहीं 1,095 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+