शादी बचाने की कोशिशों में जुटी है मेडोना
लंदन, 26 जुलाई (आईएएनएस)। पॉप सुपरस्टार मैडोना इन दिनों ब्रिटिश निर्देशक गाइ रिची के साथ अपनी शादी बचाने की कोशिश कर रही हैं। यहूदी पारंपरिक कार्यक्रम 'शब्बत नैचामु' के लिए वे अपने दोस्तों को निमंत्रण भेज रही हैं।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार 16 अगस्त को मैडोना के 50 वें जन्मदिन समारोह में दो धार्मिक गुरुओं को भी निमंत्रण दिया जाएगा। कुछ करीबी मित्र भी इस युगल के साथ कार्यक्रम में मौजूद होंगे।
एक करीबी सूत्र के अनुसार अगस्त में वे एक विशेष शब्बात पार्टी का आयोजन करेंगे। यह मैडोना के 50 वें जन्मदिन कार्यक्रम से अलग होगा। एक-दूसरे के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए वे साल में एक बार इस कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। यह उनके लिए बेहद खास रात्रिभोज होगा। वे सभी को यह बताना चाहते हैं कि दोनों अब भी एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और साथ हैं।
धर्मगुरुओं के सामने मैडोना और गाइ को अपनी बात रखनी होगी। उनके बच्चे, लॉर्डेस और रॉक्को उनके लिए अहम हैं। वही उनकी दुनिया हैं और उन्हीं की वजह से साथ-साथ रहने को प्रतिबद्ध हैं।
परिवार के सदस्य उन्हें सुझाव देते रहे हैं कि उन्हें अपना रिश्ता बचाने के लिए परामर्श लेना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications