दलित गुरुद्वारे ने किया जाट सिखों को सदस्यता देने से इनकार

वैंकूवर, 15 जुलाई (आईएएनएस)। वैंकूवर के निकट बर्नाबी में दलित सिखों द्वारा चलाए जा रहे एक गुरुद्वारे ने ऊंची जाति के दो जाट सिखों को सदस्यता देने से इनकार कर दिया।

गुरशिंदर सहोता और सोहन शेरगिल नामक इन दोनों सिखों ने फरवरी 2007 में श्री गुरु रविदास सभा मंदिर में सदस्यता का आवेदन दिया था लेकिन गुरुद्वारे के प्रबंधन ने कथित रूप से बिना कोई कारण दिए उनका आवेदन रद्द कर दिया।

घटना से असंतुष्ट दोनों सिखों ने 'प्रोविंशियल ब्रिटिश कोलंबिया ह्यूमन राइट्स ट्रि्ब्यूनल' में इसके खिलाफ शिकायत की। उन्होंने जाति के आधार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि गुरुद्वारा जाति प्रथा को बढ़ावा दे रहा है।

ट्रिब्यूनल ने उनके आवेदन को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि दलित गुरुद्वारा प्रबंधन के पास इस बात का विशेषाधिकार है कि वह अपने ही समूह के लोगों को सदस्यता दे।

दलित गुरुद्वारे के प्रवक्ता जय बिर्दी ने कहा, "ये दोनों व्यक्ति उत्तरी वैंकूवर स्थित हमारे गुरुद्वारे में पिछले चार पांच सालों से आया करते थे। हमें उनसे कभी कोई समस्या नहीं हुई लेकिन जब हमने उनका आवेदन रद्द कर दिया वे मानवाधिकार संगठन के पास चले गए। हमसे जवाब मांगा गया और अब हमारे पक्ष में फैसला भी आ गया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+