मानेकशॉ हमारे देश के सच्चे मित्र थे: बांग्लादेश दैनिक
ढाका, 29 जून (आईएएनएस)। सेना के पूर्व प्रमुख फील्ड मार्शल मानेकशॉ बांग्लादेश के सच्चे मित्र थे। उनके ना होने से 1971 युद्ध के हालात भिन्न हो सकते थे। ढाका से प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक 'स्टार' ने रविवार को अपने संपादकीय में यह लिखा है।
दैनिक ने लिखा है कि भारत के लोग
पाकिस्तान को हराकर उसका बंटवारा कराने के लिए मानेकशॉ के योगदान के लिए याद करते हैं। लेकिन बांग्लादेश के लोग उन्हें एक ऐसे मित्र के रूप में हमेशा करते रहेंगे, जो उनकी जरूरत के समय सबसे ज्यादा काम आए थे।
मानेकशॉ 1971 में भारत-पाक युद्ध के समय भारत के सेना प्रमुख थे। उनके मार्गदर्शन में लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय सेना ने 3 से 16 दिसंबर 1971 तक चले सैनिक अभियान में पाकिस्तान के 93,000 सैनिकों को आत्मसमर्पण करने पर बाध्य कर दिया।
इसके बाद ही पूर्वी पाकिस्तान के स्थान पर बांग्लादेश नामक स्वतंत्र राष्ट्र का जन्म हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*