भाजपा विधायक के भाई को बसपा ने लोकसभा प्रत्याशी बनाया

लखनऊ, 5 जून (आईएएनएस)। भाजपा विधायक के भाई को बसपा ने लोकसभा चुनाव में फूलपुर से टिकट देने की घोषणा की है। दिग्गज कांग्रेसी नेता राजेन्द्र कुमारी वाजपेयी के बेटे अशोक वाजपेयी को बसपा ने इलाहाबाद से लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया है।

इलाहाबाद मण्डल के समन्वयक और प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री इंद्रजीत सरोज ने आज इलाहाबाद में यह घोषणा की। साथ ही नवगठित कौशाम्बी लोकसभा सीट से गिरीश पासी बसपा उम्मीदवार होंगे।

बसपा ने फूलपुर से कपिल मुनि करवरिया को लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। वह आज ही भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए हैं। उनके भाई उदयभान करवरिया इलाहाबाद की बारा विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार भाजपा विधायक हैं और उनका ताल्लुक इलाहाबाद के रसूखदार करवरिया परिवार से है।

उल्लेखनीय है कि फूलपुर सीट का प्रतिनिधित्व पंडित जवाहरलाल नेहरू किया करते थे। अलबता लोकसभा में इस क्षेत्र के मौजूदा प्रतिनिधि अतीक अहमद हैं जो कई महीने की फरारी और फिर भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद फिलहाल जेल में बंद हैं। उनका भाई और पूर्व विधायक मोहम्मद अशरफ अब भी फरार है जिस पर घोषित इनाम को पुलिस ने अब बढ़कर 50 हजार रुपये कर दिया है।

अशोक वाजपेयी गत विधानसभा चुनाव में ही बसपा में चले गए थे और बसपा ने उनके बेटे हर्ष वाजपेयी को इलाहाबाद उत्तरी सीट से विधायक का टिकट भी दिया था लेकिन वह हार गए थे। अब उनके पिता हाथी पर सवार होकर लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+