आरुषि की मां ने कहा, मेरे पति निर्दोष

नई दिल्ली/नोएडा, 24 मई (आईएएनएस)। नोएडा में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की छात्रा आरुषि तलवार और नौकर हेमराज की हत्या के मामले में शुक्रवार को आरुषि के पिता डाक्टर राजेश तलवार की हुई गिरफ्तारी के बाद आज आरुषि की मां नूपुर तलवार ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनके पति निर्दोष हैं।

नूपुर तलवार ने कहा कि इस दोहरे हत्याकांड के पीछे बाहरी लोगों का हाथ है जो स्वतंत्र घूम रहे हैं। वहीं दूसरी ओर राजेश तलवार ने स्वास्थ्य कारणों से नोएडा अदालत में जमानत की अर्जी दाखिल की है।

एक टेलीविजन चैनल के साथ बातचीत में नूपुर ने कहा कि हत्यारा अभी भी पकड़ से बाहर है। राजेश के विवाहेतर संबंध को लेकर उन्होंने कहा कि यह आधारहीन आरोप है। डाक्टर अनिता दुर्रानी के साथ राजेश तलवार के विवाहेतर संबंध से उन्होंने इंकार किया।

उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेंगी। हेमराज और आरुषि के बीच नजदीकी संबंध से भी उन्होंने इंकार किया। उन्होंने कहा, "मुझे हेमराज पर पूरा विश्वास था।"

इससे पहले पुलिस द्वारा डॉक्टर राजेश तलवार के साथ डाक्टर अनिता दुर्रानी के विवाहेतर संबंध के आरोपों के बारे में दुर्रानी ने भी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने इस आरोप को आधारहीन बताया। उन्होंने कहा कि दोनों परिवार के बीच अच्छे संबंध हैं।

उन्होंने कहा, " इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने मुझसे पूछताछ नहीं की। आरुषि मेरी बेटी के समान थी। मैंने कई बार उसे उसके स्कूल तक छोड़ा था।"

गौरतलब है कि शुक्रवार को पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड पर पर्दा उठाते हुए डाक्टर राजेश तलवार को गिरफ्तार किया था। तलवार को फिलहाल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में रखा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+