अमेजन नदी में नाव पलटने से 12 मरे, दर्जनों लापता
रियो डी जेनेरियो, 5 मई (आईएएनएस)। ब्राजील के उत्तरी पश्चिमी इलाके में अमेजन नदी में एक नाव के पलट जाने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लापता हो गए।
'ईएफई' समाचार एजेंसी ने सोमवार को आपातकालीन सेवा के अधिकारियों के हवाले से बताया कि रविवार तड़के मनाकापुरु शहर के पास 80 लोगों को लेकर जा रही नाव अमेजन नदी में डूब गई, जिसमें दर्जनों लोग लापता हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार राहतकर्मियों ने अब तक 12 शवों को खोज निकाला है जिसमें 10 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। फिलहाल लापता लोगों को ढूंढने का काम जारी है। राज्य पुलिस अपने दो नावों के सहयोग से बचाव कार्य में लगी है।
अब तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला है लेकिन मिली जानकारी के अनुसार नाव पर 50 लोगों के बैठने की क्षमता थी जबकि उस पर 80 लोग सवार थे। नाव लेगो डो पेस्कुरो से मनाकापुरु जा रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications