त्रिपुरा में छेडछाड के आरोप में नौकरशाह की धुनाई
अगरतला 18 दिसंबर . वार्ता . त्रिपुरा में आज हिंसक भीड ने गृह विभाग की एक कर्मचारी के साथ छेडछाड के आरोप में विभाग के ही एक संयुक्त सचिव की जमकर धुनाई कर दी
विपक्ष के कुछ विधायकों ने इस घटना के बाद अधिकारी को बर्खास्त करने और उसके खिलाफ न्यायिक कार्यवाही शुरू करने की मांग की है1 मुख्य सचिव ने उन्हें आश्वासन दिया कि आज शाम तक इस सिलसिले में कार्रवाई की जायेगी
महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया कि संयुक्त सचिव नेपाल सेन ने कल दोपहर एक फाइल लेकर उसे अपने चैम्बर में बुलाया1 वहां सेन ने उसके साथ छेडछाड की1 पीडिता ने आज सुबह मुख्य सचिव से मिलकर सेन के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी
इसके बाद अन्य महिला कर्मचारी सेन के चैम्बर में घुस गयीं और उनके साथ मारपीट की1 मुख्य सचिव ने बताया कि सेन के खिलाफ जांच शुरू कर दी गयी है और यदि प्रथम दृष्टया उन्हें दोषी पाया गया. तो कानून के मुताबिक उनके खिलाफ कार्रवाई होगी
एक अन्य घटना में पश्चिम अगरतला थाना क्षेत्र में हवालात में एक नाबालिग के साथ बलात्कार के आरोप में कल एक पुलिस उपनिरीक्षक को जेल भेज दिया गया
रिषभ.लखमी1926वार्ता












Click it and Unblock the Notifications