साप्ताहिक अवकाश के अच्छे परिणाम .चटर्जी
श्रीगंगानगर 18 दिसम्बर .वार्ता. राजस्थान में पुलिसकर्मियों से साप्ताहिकअवकाश के लिए किये गये प्रयोग के काफी अच्छे नतीजे आए है ्लेकिन कर्मचारियों की कमी को देखते हुए इसे सभी थानो में लागू करनासंभव नही हो पा रहा
राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ..सतर्कता.. भास्करचटर्जी ने आज यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी
उन्होंने बताया कि पुलिस बल की कार्यक्षमता में सुधार के उद्देश्य सेकिये जा रहे उपायों के तहत करीब डेढ सौ थानो में पुलिसकर्मियों केलिए साप्ताहिक अवकाश लागू किया गया है ् लेकिन यह व्यवस्था अभीउन थानो में ही लागू की जा सकी है ् जहां पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मीउपलब्ध है 1 उन्होंने बताया कि शेष सभी थानो में भी यह व्यवस्था लागू कियेजाने की योजना है ् पर यह तभी संभव हो पाएगा ् जब सभी स्थानो परपुलिसकर्मी आवश्यकता के लिहाज से उपलब्ध होगे 1 श्री चटर्जी ने बताया कि कुछ थानो में सामुदायिक पर्यवेक्षक कीयोजना भी अमल में लाई गई है 1 वहां आम लोगो में से किसीव्यक्ति को अपनी सुविधा अनुसार पुलिस थानो में ककर पुलिसकार्यप्रणाली पर निगाह रखने की सलाह दी जाती है 1 ऐसे व्यक्ति कीरिपोर्ट पर पुलिस अधिकारियों के स्तर पर समुचित कार्यवाही की जाती है उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों को सौंपी जाने वाली जिम्मेदारियो मेंभी समयसमय पर बदलाव के काफी अच्छे परिणाम आये है
एक सवाल के जवाब में श्री चटर्जी ने बताया कि पुलिस जांच मेंबेहतरी के उद्देश्य से प्रत्येक जिले में एक थाना को प्रयोग के तौर परसेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तौर पर चयनित किया गया है 1 प्रयास है किउन थानो में पुलिस जांच के उन्नत स्तर को अन्य थानो के पुलिसअधिकारी और कर्मचारी भी देखे ताकि जांच के स्तर में बेहतरी आए 1 सं.सत्या राम1922वार्ता












Click it and Unblock the Notifications