परमाणु करार के विरोध की स्पष्ट घोषणा के बाद नायडू ने करात से
मुलाकात की...नयी दिल्ली 18 दिसम्बर .वार्ता. कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. से इतर क्षेत्रीय दलों के संयुक्त राष्ट्रीय प्रगतिशील गठबंधन के नेता एवं तेलुगू देशम पार्टी .तेदेपा. के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने आज यहां माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी .माकपा. के महासचिव प्रकाश करात से मुलाकात की
कृष िसंकट एवं किसानों की बदहाली के सवाल पर हुये तीसरे मोर्चे की एक संगोष्ठी के लिये यहां पहुंचे श्री नायडू शाम को माकपा मुख्यालय ए के गोपालन भवन जाकर पार्टी महासचिव से मिले1 भारत अमरीका परमाणु करार पर यू एन पी ए के स्पष्ट विरोध तथा केंद्र से इस पर अमल की दिशा में आगे नहीं बढने की उसकी मांग को देखते हुये करीब 40 मिनट की इस मुलाकात को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है
ज्ञातव्य है कि संगोष्ठी के बाद श्री नायडू ने एक प्रेस कांफ्रेंस में संवाददाताओं के सवालों पर साफ कहा था कि यू एन पी ए इस करार के खिलाफ है और शीतकालीन सत्र में संसद के दोनों सदनों में इस पर चर्चा के दौरान जन प्रतिनिधियों के बहुमत की परमाणु करार विरोधी भावना के मद्देनजर कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार को अमल के लिये एक कदम भी आगे नहीं बढाना चाहिये
राजेश.रीता.संजीवसुनील1955जारी वार्ता












Click it and Unblock the Notifications