नगालैंड विधानसभा का विवाद दिल्ली पहुंचा
नयी दिल्ली. 18 दिसंबर. वार्ता. नगालैंड के 31 विधायकों ने मुख्यमंत्री एन. रियो पर संवैधानिक परपंराओं का पालन नहीं करने का आरोप लगाते हुये उनकी सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है
कांग्रेस की महासचिव और नगालैंड की प्रभारी मार्गरेट अल्वा ने आज यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि गत 13 दिसंबर को विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर हुये मतदान में श्री रियो की सरकार 23 के मुकाबले 31 मतों से गिर गयी थी लेकिन श्री रियो अभी तक अपने पद पर जमे हुये हैं जबकि उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिये था1 उन्होंने कहा कि अल्पमत में होने के बावजूद श्री रियो अपना पद नहीं छोड रहे हैं 1 ऐसे में उन्हें बर्खास्त करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचता
नगालैंड कांग्रेस विधायक दल के नेता आई इमकांग के नेतृत्व में 31 विधायक दिल्ली में डेरा डाले हुये हैं1 उन्होंने कल गृहमंत्री शिवराज पाटिल से मुलाकात कर श्री रियो को बर्खास्त करने की मांग की थी तथा आज शाम उन्होंने राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से मुलाकात की1 श्री इमकांग और श्रीमती अल्वा ने कहा कि विधायक न्याय की गुहार लगाने राजधानी आये हैं और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता वे राजधानी में ही जमे रहेंगे1 विधायकों ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात करेंगे
इन विधायकों ने 13 दिसंबर को ही राज्य के राज्यपाल के शंकरनारायणन से मुलाकात कर मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की थी1 श्रीमती अल्वा ने बताया कि राज्यपाल ने अपनी रिपोर्ट कें सरकार को भेज दी है तथा उन्हें केंद्र के निर्देश का इंतजार है1 विधायकों को उम्मीद है कि गुवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस मसले पर चर्चा हो सकती है
जय संजीव लखमी1908वार्ता












Click it and Unblock the Notifications