कांग्रेस ने पुंछ उपचुनाव में सत्ता का दुरूपयोग किया..फारूक
जम्मू 18 दिसम्बर.वार्ता. जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डा.फारूक अब्दुल्ला ने आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने प्रतिद्वंद्वी पार्टी के सदस्यों को प्रभावित करने के लिए सरकारी तंत्र का दुपयोग किया और पुंछ..हवेली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम अपने पक्ष में मोड लिया
डा.अब्दुल्ला ने कल यहां एक कार्यक्रम में कांग्रेस पर चुनाव में सत्ता का दुरूपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा.. हम पुंछ उपचुनाव में मिली हार से चिंतित नहीं है 1कांग्रेस ने हमारी पार्टी के कुछ प्रमुख सदस्यों को प्रभावित करने के लिए धन बल का प्रयोग किया और चुनाव परिणाम को अपने पक्ष में कर लिया 1... पुंछ उपचुनाव पर गंभीर रूख अपनाते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के कृत्यों में लिप्त रहने का कांग्रेस का रिकार्ड रहा है लेकिन अगले विधानसभा चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस एक रणनीति बनायेगी और कांग्रेस को कड़ी टक्कर देगी
डा.अब्दुल्ला ने कहा कि पुंछ उपचुनाव में मिली हार नेशनल कांफ्रेंस के लिए एक सबक है1 उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला जल्द ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बैठक करेगे
देवेन्द्र रिषभ रीता मनोरंजन 1640 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications