प्रसाद ट्रेवल एजेंटों की शीर्ष विश्व संस्था के अध्यक्ष बने
मुम्बई 18 दिसम्बर.वार्ता. भारत के सी.वी.प्रसाद ट्रेवल एजेंटों की शीर्ष विश्व संस्था यूनाईटेड फेडरेशन आफ ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन .यूएफटीएए.के अध्यक्ष चुने गए हैं
श्री प्रसाद ने माल्टा के जोएबोर्ग आेलिविया के स्थान पर इस संस्था के अध्यक्ष बने हैं1 वह ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन आफ इंडिया के भी लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए चुने गए अध्यक्ष हैं1 श्री प्रसाद ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने इस विश्व संस्था के अध्यक्ष के रूप में कई नयी योजनाएं शुरू करने का निर्णय किया है जिनमें इंटरनेट पर दुनिया भर के ट्रेवल एजेंटों के लिए..होटल बुकिंग इंजन..की सुविधा शामिल हैं1 पिगासस कम्पनी के प्रौद्योगिकी सहयोग से विकसित यह सुविधा अगले माह चालू हो जाएगीजिसके तहत कोई भी पंजीकृत ट्रेवल एजेंट. दुनिया भर के तीन लाख होटलों में बुकिंग करा सकेगा
श्री प्रसाद ने बताया कि यूएफटीएए के वेबसाइट पर अगले वर्ष एक ऑनलाइन ग्लोबल मार्ट भी चालू किया जाएगा जिसके माध्यम से ट्रेवल एजेंट अपनी दुनिया भर में कहीं से वांछित जानकारी हासिल कर सकेंगे
यूएफटीएए का मुख्यालय मोनेको में है और श्री प्रसाद इसके अध्यक्ष पद पर चुने जाने वाले कुल मिलाकर तीसरे और 23 वर्ष के अंतराल के बाद पहले भारतीय हैं1इस पद पर उनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा1 चन्द्र.कैलाश मनोरंजन 1726 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications