प्रांतीय. आंध्र डाक्टर हड़ताल दो अंतिम हैदराबाद
डा.रेड्डी ने कहा कि चारमीनार के विधायक अहमद पाशा खादरी की गिरफ्तारी की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि प्रसूति अस्पताल में जूनियर डाक्टरों पर हमले में उनकी कोई भूमिका नहीं थी1 उन्होंने कहा कि इन दोनों मामलों की जांच चल रही है
इस बीच राज्य में जूनियर डाक्टरों की हड़ताल आज चौथे दिन भी जारी रही1 यहां उस्मानिया सरकारी अस्पताल में एक बैठक के बाद जूनियर डाक्टरों के प्रतिनिधि डा.विनय ने कहा कि हडताल तक तक जारी रहेगी. जब तक सरकार सभी सरकारी मेडिकल कालेज. अस्पतालों में विशेष सुरक्षा बल .एसपीएफ. तैनात नहीं कर देती और दोनो विधायकों अफसर खान तथा अहमद पाशा खादरी को गिरफ्तार नहीं कर लेती
राज्य सरकार पर विधायकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किये जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने जूनियर डाक्टरों के खिलाफ एस्मा लागू करने की चेतावनी दी है 1उन्होंने कहा कि जूनियर डाक्टर सरकारी कर्मचारी नहीं है और उन पर एस्मा लागू नहीं होगा
देवेन्द्र रिषभ रीता मनोरंजन 1527 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications