तमिल नाडु, केरल में तेज वर्षा की संभावना
पुणे. 18 दिसंबर. वार्ता. तमिल नाडु, केरल के कई स्थानों पर आगामी48 घंटों में तेज वर्षा होने की संभावना है
मौसम विभाग के अनुसार इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेशऔर जम्मू कश्मीर में भी कुछ स्थानों पर वर्षा होने अथवा बर्फ गिरने कीसंभावना है
इसके साथ साथ अंडमान निकोबार, लक्षद्वीप के कुछ स्थानों,हरियाणा, पंजाब, तटवर्ती आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और दक्षिणीआंतरिक कर्नाटक में भी कहीं कहीं वर्षा होने अथवा गरज के साथ छींटेपड़ने की संभावना है
उत्तरपूर्वी मानसून तमिल नाडु में बहुत उग्र है और पिछले 24 घंटों मेंतमिल नाडु में कई स्थानों पर तेज वर्षा हुई है
इसके अलावा तटवर्ती आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और अंडमान निकोबारमें वर्षा हुई है अथवा गरज के साथ छींटे पड़े हैं
हरियाणा, राजस्थान के कुछ हिस्सों और बिहार, पंजाब और छत्तीसगढ़में कहीं कहीं शीतलहर का प्रकोप जारी है1 रात का तापमान पश्चिमबंगाल के पहाड़ी हिस्सों, सिक्किम, उड़ीसा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश,ारखंड के कुछ हिस्सों में सामान्य से काफी कम था
महेश 1645 .जारी वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications