फलस्तीनियो के लिये मदद की गुहार
पेरिस 18 दिसंबर .वार्ता. पेरिस में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दानदाताओं ने फलस्तीनी राष्ट्र के गठन के लिए 290 अरब रुपए से ज्यादा की सहायता देने की पेशकश की है1 फलस्तीनी प्रतिनिधिमंडल ने तीन साल की एक 5.6 अरब डालर की परियोजना का प्रस्ताव रखा था ताकि फलस्तीनी को बर्बादी से बचाया जा सके
इस घोषणा से पहले फलस्तीनी प्रधानमंत्री सलाम फयाद ने खुशी जताते हुये कहा कि इससे फलस्तीन राष्ट्र के गठन में मदद मिलेगी1 प्रांस की राजधानी पेरिस में इस सिलसिले में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सोमवार को सभी पक्षों ने मदद की बात दोहराई
अमरीकी विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आगाह किया था कि उनकी आेर से मदद ही फलस्तीनी सरकार को बरबाद होने से बचा सकती है
फलस्तीनी राष्ट्र के गठन के लिए मदद की यह पेशकश ऐसे समय में आई है जब पश्चिम एशिया में जारी अस्थिरता और संकट को खत्म करने के लिए बातचीत का सिलसिला एक बार फिर शुरु हुआ है
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पैसे की कमी असली समस्या नहीं है. बल्कि लोगों और संसाधनों के आवागमन पर लगी रोक और इसराइयल का कब्जा असली समस्या है
हालांकि इतनी बडी घोषणा के बावजूद गाजा पट्टी में रहने वाले फलस्तीनियों के बीच कोई उत्साह नहीं है1 वहां उग्रवादी संगठन हमास पार्टी का शासन है और उसके समर्थकों का मानना है कि पेरिस में इक ट्ठा हुई रकम का ज्यादातर हिस्सा पश्चिमी तट में लगेगा जहां महमूद अब्बास की फतह पार्टी का शासन है
अंकुर विनोद रामलाल1726.वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications