रक्षा मंत्रालय से हेलीकाप्टर सौदा रद्द होने की सूचना नहीं..यूरोकाप्टर

नयी दिल्ली 18 दिसम्बर .वार्ता. सेना के लिए साठ करोड डालर की लागत से 197 हेलीकाप्टर खरीदने की प्रक्रिया रद्द करने की रक्षा मंत्रालय की घोषणा के दो सप्ताह बाद यूरोकाप्टर ने आज कहा कि उसे इस आशय का कोई संदेश भारत सरकार से नहीं मिला है1 यूरोकाप्टर हेलीकाप्टर बनाने वाले यूरोपीय कम्पनियों के समूह यूरोपियन एयरोनाटिक्स डिफेंस एंड स्पेस कम्पनी .ईएडीएस. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एशिया सेल्स नोबर्ट ड्यूक्राट ने यहां संवाददाताओं से कहा..हमें कोई आधिकारिक बयान नहीं मिला है1 हमें सरकारी तौर पर सौदा खत्म करने की कोई सूचना नहीं दी गयी है1.. यह पूछने पर कि रक्षा मंत्रालय सेना को हेलीकाप्टरों का टेंडर नए सिरे से तैयार करने को कह चुका है. श्री ड्यूक्राट ने कहा..हमारी तरफ से तो सौदा अभी बरकरार है 1.. रक्षा मंत्रालय यह कहते हुए खरीद प्रक्रिया खत्म कर चुका है कि परीक्षणों के दौरान यूरोपीय कम्पनी सैन्य हेलीकाप्टर भेजने के बजाए असैनिक हेलीकाप्टर भेजे थे जिससे खरीदारी की प्रक्रिया दूषति हो गयी1 सौदे के तहत भारतीय सेना के लिए 60 हेलीकाप्टर तैयार हालत में खरीदे जाने थे जबकि बाकी 137 हेलीकाप्टर हिंदुस्तान एयरोनोटिक्स में बनने थे1 कौशिक रीता संजीव लखमी191

वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+