सांपनाथ के बाद नागनाथ के चंगुल में फंस गई उ.प्र.की जनता:कल्याण
बलिया. 18 दिसंबर. वार्ता. भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. के उपाध्यक्षएवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने आज राज्य कीपूर्ववर्ती मुलायम सिंह यादव सरकार और मौजूदा मायावती सरकार परनिशाना साधते हुए कहा कि राज्य की जनता..सांपनाथ..से छुटकारापाने के बाद अब ..नागनाथ..के चंगुल में फंस गई है
श्री सिंह ने यहां चुनाव सभा के बाद पत्रकारों से कहा..राज्य कीपूर्ववर्ती मुलायम सिंह यादव सरकार के कुशासन से तंग आ चुकी जनताको नई सरकार से काफी उम्मीदें थीं लेकिन मायावती सरकार के करीबसात माह के कार्यकाल के दौरान समाज में फैले भय और भ्रष्टाचार सेलोग तंग आ चुके हैं और उन्हें लगने लगा है कि वे सांपनाथ से छुटकारापाने के बाद अब नागनाथ के चंगुल में फंस गए हैं1.. उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने विकास के नाम परकरोडों पये की मूर्तियां लगवाने और पहले से मौजूद स्मारकों कोतोड़वाकर उनका पुनर्निमाण कराने के सिवाय और कुछ नहीं किया
इस प्रकार सरकारी खजाने का दुपयोग कर सरकार चला रहे लोग अपनीजेबें भर रहे हैं1 प्रदेश में जंगलराज कायम हो चुका है और भ्रष्टाचार काबोलबाला है
सं. सत्या प्रेम .1904जारी वार्ता












Click it and Unblock the Notifications