पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
भोपाल 18 दिसम्बर.वार्ता.मघ्यप्रदेश में भोपाल पुलिस ने आज शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र से पांच हजार रुपये के इनामी फरार बदमाश को गिरफ्तार कर उससे तलवार जब्त की है1 पुलिस अधीक्षक जयदीप प्रसाद ने बताया कि मुखबिर की सूचनापर पुलिस घनी आबादी वाले सिंधी कालोनी के समीप घेराबंदी करइनामी रामसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया1 उन्होंने बताया कि रामसिंह पर हथियार अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के दो मामले भोपाल में चल रहे है
उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करने वाले पुलिस दल कोउसकी इनाम की राशि बराबर वितरित की जायेगी
अजय.सत्या राम2120वार्ता












Click it and Unblock the Notifications