जावेद अहमद को अल्पसंख्यक अधिकार पुरस्कार 2007
नयी दिल्ली 18 दिसंबर.वार्ता. बेस्ट बेकरी कांड की पैरवी करने को लेकर चर्चा में आयी वकील तीस्ता सीतलवाड के पति एवं जाने माने मानवाधिकार कार्यकर्ता जावेद अहमद को आज अल्पसंख्यक अधिकार पुरस्कार 2007 से सम्मानित किया गया
उपराष्ट्रपति एवं अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद हामिद अंसारी से पुरस्कार ग्रहण करने के बाद श्री अहमद ने अल्पसंख्यकों को धार्मिक मामलों में सहिष्णुता बरतने की सलाह दी
उन्होंंने बताया कि अगर वे चाहते हैं कि न्याय की लडायी में अन्य लोग भी उनके साथ खडे हो तो उन्हें भी धार्मिक मामलों में सहिष्णुता दिखानी होगी
उन्होेने कहा कि देश में अल्पसंख्यकों पर हमलों का खतरा मंडराता रहता है 1इसलिये उन्हें अन्य लोगों के विचार भिन्नता के अधिकारों का सम्मान करना चाहिये चाहे वे उन्हें नागवार गुजरे
उन्होंने मंच पर बैठे उपराष्ट्रपति तथा आयोग के अध्यक्ष मोहम्मद शफी कुरैशी की तरफ मुखातिब होते हुये यह जानना चाहा कि गुजरात और मुंबई दंगों के मामले में अलग अलग मानक क्यों अपनाये जा रहे हैं 1 राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की रिपोर्ट संसद में क्यों नहीं रखी जाती और क्या ये आयोग अल्पसंख्यकों के अधिकारोंं की रक्षा के लिये समुचित कार्य कर रहे हैं
श्री आनंद ने कहा कि अल्पसंख्यकों को खुद से भी यह सवाल करना चाहिये कि क्या अन्य लोगों के विचारों को सहन न कर पाना उचित है
उपराष्ट्रपति ने श्री आनंद के सवालों के जबाब में कहा कि वह मानते हैं कि अल्पसंख्यकोंं के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिये यह नाकाफी है
उन्होेने कहा कि पूरे मामले को एक कार्यकर्ता की नजर से देखे जाने की जरत हैं 1 उन्होंने कहा कि सभ्य समाज को अल्पसंख्यकोंं के अधिकारों के बारे में और अधिक संवेदनशील बनाने मेंं सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा मीडिया के सहयोग की और अधिक जरत हैं
इस अवसर पर आयोग के उपाध्यक्ष माइक पी पिंटो भी उपस्थित थे
आरती संजीव लखमी2028वार्ता...












Click it and Unblock the Notifications