हमें इंसाफ मिला..गोपीनाथ मुंडे
मुंबई. 18 दिसंबर. वार्ता. भारतीय जनता पार्टी नेता गोपीनाथ मुंडे ने प्रमोद महाजन हत्याकांड में आज उनके छोटे भाई प्रवीण महाजन को उम्रकैद की सजा के फैसले पर संतोष जताया और कहा ..हमें इंसाफ मिल गया है1.. श्री महाजन के बहनोई श्री मुंडे अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस पी डावरे के आज फैसला सुनाये जाते समय अदालत में मौजूद थे1 उनके अलावा श्री महाजन की पत्नी रेखा, बेटा राहुल और बेटी पूनम भीथे1 श्री मुंडे ने कहा ..हालांकि श्री महाजन के निधन से हुई क्षति हम अभी तक महसूस कर रहे हैं और जख्मों को भरने में अभी कई वर्ष लगेंगे1.. संवाददाताओं ने जब रेखा महाजन की प्रतिक्रिया लेनी चाही तो श्री मुंडे ने उन्हें रोकते हुए कहा कि वह उनकी तरफ से ही बोल रहे हैं1 महेश सत्या रामलाल1859.वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications