दिल्ली गुद्वारा प्रबंधक समिति की सीटें बढायीं जायें.. भोगल

नयी दिल्ली 18 दिसम्बर .वार्ता. शिरोमणि अकाली दल .बादल. ने केन्द्र और दिल्ली सरकार से दिल्ली सिख गुद्वारा प्रबंध समिति की सीटों की संख्या 46 से बढाकर 70 करने की मांग की है

पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रधान महासचिव कुलदीप सिंह भोगल ने आज यहां एक बयान जारी कर कहा कि सीटेंे बढाने के लिए दिल्ली सरकार इस संबंध में विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित कर 1971 के कानून में संशोधन के लिए केन्द्र सरकार के पास भेजे1 श्री भोगल ने कहा कि दल का प्रतिनिधिमंडल अपनी इस मांग को लेकर जल्द ही केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल से मिलेगा और एक हस्ताक्षर अभियान की शुआत भी की जायेगी1 उन्होंने कहा कि हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से केन्द्र सरकार को इस बात से अवगत कराया जायेगा कि 1975 के बाद से दिल्ली में सिखों की आबादी में खासी बढोतरी हुई है1 समिति की सीटों की संख्या 46 ही है1 इसलिए आबादी में बढोतरी को देखते हुए केन्द्र और दिल्ली सरकार कानून में परिवर्तन कर सीटों की संख्या को बढाकर 70 करें 1 उन्होंने कहा कि समिति का कानून 1971 में बना था और उस समय दिल्ली में महानगर परिषद थी . इसे देखते हुए समिति को 46 सीटों में बांटा गया 1 जब कानून बना था उस समय दिल्ली की आबादी में सिखों की संख्या 10 लाख थी जो आज दुगनी से अधिक हो गई है 1 इस दौरान महानगर परिषद के स्थान पर दिल्ली में विधानसभा बन गई और इसमें 70 सीटें हैं जबकि समिति सीटों की संख्या जस की तस रही 1 महासचिव ने सीटों की संख्या बढाने के साथ ही प्रत्येक सीट पर मतदाताओं की संख्या के बीच बडे अंतर को संतुलित करने की मांग की1 उन्होंने मतदाता सूची को कंप्यूटरीकृत करने और वोट बनाने का काम गुद्वारों की बजाय घर.घर जाकर किए जाने की मांग भी की है

मिश्रा.रिषभ.रीतासुनील1825वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+