पंजाब विधानसभा का शीतकालीन सत्र अब 21 दिसम्बर तक
चंडीगढ 18 दिसम्बर .वार्ता. पंजाब विधानसभा के शीतकालीन सत्र कीअवधि में कटौती कर इसे अब 21 दिसम्बर तक कर दिया गया है1 कार्य सलाहकार समिति.बीएसी. की विधानसभा में आज पेश कीगई रिपोर्ट के मुताबिक सत्र अब 24 दिसम्बर के वजाये 21 दिसम्बरको ही समाप्त हो जाएगा1 रिपोर्ट में सत्र की आज की कार्यवाही में अपराहन के वित्तीयकामकाज को समाप्त कर पूर्वाह्न की बैठक हुई जिसमें केवल विधाईकामकाज निबटाया गया1 बीएसी ने बुधवार की दोनों बैठक रद्द कर इस दिन अवकाश कर दिया है1 आगामी 20 दिसम्बर को सदन में गैर विधाई कामकाज और 21 दिसम्बर को विधाई कार्य होगा1 इस बीच सत्र की अवधि कम किए जाने पर विपक्षी कांग्रेस विधायक दल की नेता राजिंदर कौर भट्टल तथा पार्टी के अन्य सदस्यों ने सदन में प्रश्नकाल के तुरंत बाद सरकार पर आरोप लगाया कि वह राज्य मेंवित्तीय संकट. किसान आत्महत्याओं तथा कानून व्यवस्था जैसे अनेकमुद्दों पर चर्चा कराने से बच रही है1 इस पर विधानसभा अध्यक्ष और बीएसी के अध्यक्ष निर्मल सिंहकाहलों ने कहा कि सत्र की अवधि कम करने और इसमें निबटाए जानेवाले कामकाज को लेकर बीएसी की बैठक में कांग्रेस सदस्य राणागुरमीत सोढी और अवतार सिंह बराड भी उपस्थित थे तथा बैठक मेंसभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं1 रमेश शिव वीरेन्द्र1526 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications