इन्दिरा नहर में जीप गिरी: दो शव बरामद ् एक की तलाश जारी
लखनऊ 18 दिसम्बर .वार्ता. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाइगज क्षेत्र में आज इन्दिरा नहर में एक जीप गिरने से तीन लोगों के मरने की आशंका है1 हालांकि अब तक दो शव बरामद किए गये हैं
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि लखनऊ..सुलतानपुर मार्ग पर लखनऊ की आेर आ रही जीप अनियंत्रित होकर इन्दिरा नहर में जा गिरी1 इस हादसे में तीन लोग डूब गये1 गोताखोरों की मदद से चालक गौरी शंकर .22. तथा उबेद खां .45. का शव निकाल लिया गया है
लापता एक व्यक्ति की तलाश की जा रही है1 सूत्रों के मुताबिक इस दुर्घटना में मारे गये दोनों लोग चिनहट के रहने वाले थे1 दुर्घटनाग्रस्त जीप में टमाटर लदा था जिसे चिनहट मंडी पहुंचाया जाना था1 गहरा पानी होने के कारण जीप निकालने में काफ्ी वक्त लगा1 त्यागी सत्या रामलाल1915वार्ता












Click it and Unblock the Notifications