आई एम लीजेंड की बेहतरीन शुरुआत
लांस एंजिल्स 18 दिसंबर .वार्ता. हालीवुड अभिनेता विल स्मिथ की नई फिल्म आई एम लीजेंड को अमरीका के बाक्स आफिस पर रिकार्ड आेपनिंग मिली है1 अपने पहले तीन दिनों में इस फिल्म ने सात करोड 65 लाख डालर कमाए1 दिसंबर के महीने में किसी भी फिल्म को मिली ये सबसे अच्छी आेपनिंग है. वर्ष 2003 में लार्ड आफ द रिग्स रिटर्न. आफ द किंग ने तीन करोड छह लाख डालर कमाए थे
इस फिल्म मे विल स्मिथ पृथ्वी पर बचे अंतिम व्यक्ति का रोल निभा रहे है. विल स्मिथ ने इससे पहले इंडिपेन्डेंस डे. मेन इन ब्लैक. अली और द परसूट आफ हैप्पीनेस जैसी फिल्में दी है
फिल्म अली और द परसूट आफ हैप्पीनेस के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी से आस्कर के लिए नामाकित किया गया था1 अब उनकी नई फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता है. वैसे पिछले कई हफ्तों से अमरीका के बाक्स आफिस पर मंदी सी छाई हुई थी1 इन दिनों बाक्स आफिस के पहले पांच में ज्यादातर ऐसी फिल्में है जो क्रिसमस मूड की है. जैसे द परफेक्ट हालीडे और परियों की कहानी पर बनी एनचांटि्ड
अंकुर विनोद रामलाल1639.वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications