हत्या के मामले में एक व्यक्ति को उम्र कैद
गया 18 दिसम्बर .वार्ता. बिहार में गया जिले की एक त्वरित अदालत नेहत्या के मामले में आज एक व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजासुनायी
त्वरित अदालत संख्या:तीन: के न्यायाधीश विजय कुमार जैन नेमामले की सुनवाई करने के बाद जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के मकपा गांव निवासी कृष्णा पासवान को गांव की ही महिला सावित्री देवी कीहत्या का दोषी करार देते हुए यह सजा सुनायी है 1 आरोप के अनुसार छह जुलाई 2002 को सावित्री देवी जब अपनेपरिवार के साथ घर में थी तभी हथियारों से लैस कृष्णा प्रसाद तथा उसकेअन्य सहयोगी जबरन घर में घुस गये1 बाद में अभियुक्त ने मृतकाके पति मदन मोहन पासवान के साथ मारपीट करने लगे तथा बीचबचाव में जब सावित्री देवी आयी तोे धारदार हथियार से सिर पर प्रहारकर उसकी हत्या कर दी1 हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जाता है
सं.सत्यासुनील1856वार्ता












Click it and Unblock the Notifications