बेऊर जेल की घटना के लिए बिहार सरकार दोषी: राबड़ी
पटना 18 दिसम्बर .वार्ता. बिहार विधानसभा में विपक्ष की नेता श्रीमतीराबड़ी देवी ने राजधानी में अति सुरक्षित माने जाने वाले आदर्श केन्द्रीयकारा बेऊर जेल पर आज बंदियों द्वारा कथित तौर पर कब्जा किये जानेकी घटना के लिए राज्य सरकार को दोषी ठहराते हुए मुख्यमंत्री सेइस्तीफे की मांग की
श्रीमती राबड़ी देवी ने आज यहां कहा कि बेऊर जेल को जिसप्रकार से नक्सली कैदियों ने अपने कब्जे में ले लिया तथा सुरक्षा कर्मीपरिसर छोड़ कर भाग गये इससे यह साबित होता है कि बिहार मेंसत्ताढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के हाथ में यह राज्यसुरक्षित नहीं है 1 उन्होंने कहा कि कारा में हुयी आज की घटना से ऐसाप्रतीत होता है कि राज्य का कोई भी इलाका सुरक्षित नहीं रह गया हैऔर ऐसे में यदि राजभवन ्मुख्यमंत्री आवास ् विधानसभा तथासचिवालय भी नक्सलियों के निशाने पर आ जाये तो कोई आश्चर्यनहीं होगा 1 विपक्ष की नेता ने कहा कि जिस समय पूरा जेल परिसर बंदियों केकब्जे में चला गया था उस समय राज्य के आला अधिकारी भी परिसर केअंदर दाखिल होने का साहस नहीं जुटा पा रहे थें और इस घटना नेसरकार के कारा सुधार ् अपराध नियंत्रण तथा कानून का राज स्थापितकरने के दावों की पोल खोल दी है 1 उन्होंने कहा कि जो सरकारसंवैधानिक दायित्वों के निर्वहन में सफल नहीं हो वैसी सरकार को बनेरहने का न तो नैतिक और न ही वैधानिक अधिकार है और ऐसी स्थितिमें मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए 1 शिवा संजीव राम2156वार्ता












Click it and Unblock the Notifications