अर्थ. कमलनाथ .. लीड पया दो अंतिम नयी दिल्ली

श्री कमलनाथ के मुताबिक एफडीआई विश्वास सूचकांक के मामले में भारत दूसरे स्थान पर बना हुआ है1 ए.टी. केयर्नीज के 2007 के एफडीआई विश्वास सूचकांक में भारत ने यह स्थान बरकरार रखा है1 इससे पहले 2005 तक अमरीका दूसरे नंबर पर था1 उन्होंने बताया कि देश में सेवा क्षेत्र सर्वाधिक एफडीआई पाने वाला क्षेत्र रहा है1 इसमें दूरसंचार. आवास और अचल संपत्ति. निर्माण गतिविधियां. विद्युत उपकरण. कंप्यूटर साफ्टवेयर और हार्डवेयर में इस साल काफी विदेशी निवेश आया है

वाणिज्य मंत्री ने संवाददाताओं के एक सवाल पर कहा कि उनके सामने खुदरा व्यापार में विदेशी कंपनियों के संभावित प्रभाव पर कोई रिपोर्ट अभी नही आई है1 उल्लेखनीय है कि सरकार इस संबंध में दो अध्ययन करा रही है और संसद में बताया गया है कि ये रिपोर्ट मार्च 2008 तक मिल सकती है

श्री कमलनाथ ने इससे पहले प्रधानमंत्री की व्यापार एवं आर्थिक संबंध परिषद .टीईआरसी. की आज हुई बैठक में रपये की तेजी और ब्याज दर के मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा हुई1 उन्होंने कहा कि पये की मजबूती से केवल निर्यात क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरी अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है1 आज की बैठक में उद्योग एवं व्यापार जगत की प्रमुख हस्तियों के साथ इन चुनौतियों का सामना करने के विभिन्न उपायों पर चर्चा की गई

उन्होंने कहा कि तमाम चुनौतियों के बावजूद उद्योग जगत को पूरा विश्वास है कि अर्थव्यवस्था मजबूत है और देश की आर्थिक वृद्धि दर में 9 प्रतिशत से ऊपर की आर्थिक वृद्धि हासिल कर लेंगे1 उन्होंने कहा कि डालर के मुकाबले पये की विनिमय दर में मजबूती के बावजूद इस साल 160 अरब डालर के निर्यात लक्ष्य को भी हासिल कर लिया जायेगा

संपादक.. कृपया शेष पूर्व प्रेषति से जोड लें1.. महाबीर मनोहर मनोरंजन 1843 वार्ता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+