खराबी के चलते ग्वालियर में रोकी गई निजी विमान सेवा की उडान
ग्वालियर 18 दिसंबर.वार्ता.दिल्ली से ग्वालियर होते हुए इंदौर जानेवाली एक निजी उड्डयन कंपनी की नियमित उडान में तकनीकी खराबीके चलते उसे आज शाम ग्वालियर विमान तल पर उडान भरने से ठीकपहले रोक दिया गया
उड्डयन कंपनी के सूत्रों के अनुसार शाम लगभग छह बजे जब यहविमान ग्वालियर से इंदौर के लिए उडान भरने की तैयारी में था उसीसमय उसके अगले हिस्से से हल्का धुआं निकलता देखा गया
इसे देख कर पायलट से तत्काल विमान रोकने के लिए कहा गया1 यात्रिओं को विमान से उतार कर लाउंज में ले जाया गया1 इन परिस्थितियों में उडान को रात में ग्वालियर में ही रोकने का फैसलालिया गया1 हालांकि इससे नाराज यात्रियों ने विरोध जताते हुएवैकल्पिक व्यवस्था करेन अथवा पैसे लौटाने की मांग की
इस संबंध में आधिकारिक तौर पर टिप्पणी के लिए कंपनी काकोई अधिकारी उपलब्ध नहीं हो सका1 विमान में 48 यात्री सवार थे1 संवाद संजीव लखमी2214वार्ता












Click it and Unblock the Notifications