राकांपा ने सच्चर समिति की रिपोर्ट लागू करने की मांग की
नयी दिल्ली 18 दिसम्बर.वार्ता. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी .राकांपा. ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय अल्पसंख्यक दिवस के अवसर पर देश में सच्चर समिति की रिपोर्ट लागू करने की आवश्यकता पर ध्यान आकृष्ट किया जाना चाहिए
राकांपा के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष जाफर अख्तर ने यहां जारी एक वक्तव्य में कहा कि देश में अल्पसंख्यकों की बडी आबादी है और हाल में अल्पसंख्यकों की स्थिति का पता लगाने के लिये आयोग और समिति गठित की गई1उन्होने कहा कि इससे पता चला है कि अल्पसंख्यकों की आर्थिक.सामाजिक.और शैक्षिक स्थिति में सुधार करने की आवश्यकता है
राकांपा पार्टी अध्यक्ष शरद पवार का जन्मदिन .अंतरराष्ट्रीय अल्पसंख्यक दिवस. के रुप में मनाने के लिये अल्पसंख्यक बहुल जामा मस्जिद इलाके में कार्यक्रम आयोजित करेगी जिसमें डा अख्तर हासन रिजवी.राकांपा महासचिव एवं प्रवक्ता डी पी त्रिपाठी.दिल्ली प्रदेश राकांपा अध्यक्ष रामबीर सिंह विधूडी संबोधित करेंंगे
प्रमोद रिषभ रीता मनोरंजन 1807 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications