सिखविरोधी दंगो में टाईटलर के खिलाफफिर से सीबीआईजांच का आदेश
नयी दिल्ली 18 दिसम्बर.वार्ता. दिल्ली की एक अदालत ने केन्द्रीय जांच ब्यूरो.सीबीआई.को पूर्व केन्द्रीय मंत्री जगदीश टाईटलर के खिलाफ 1984 के सिख विरोधी दंगा मामले में फिर से जांच करने का आज आदेश दिया
अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट संजीव जैन ने श्री टाईटलर को क्लीन चिट देने वाली सीबीआई रिपोर्ट खारिज करते हुए कहा कि इस मामले में और जांच किए जाने की जरूरत है1 उन्होंने सीबीआई को इस मामले की फिर से जांच कर 16 जनवरी 2008 तक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है
इस मामले में सीबीआई ने 29 सितम्बर को अदालत के समक्ष एक रिपोर्ट दाखिल की थी. जिसमे कहा गया था कि जसबीर सिंह नाम के एक व्यक्ति ने कथित रूप से श्री टाईटलर को सिखो को मारने के लिए भीड को भड़काते हुए सुना था1 लेकिन जसबीर सिंह का कुछ अता पता नहीं है1 इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि उसने जो कहा वह सच है या नहीं
देवेन्द्र रीता मनोरंजन 1715 जारी.वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications