वीआईपी लोगों से निपटने के लिए मनोवैज्ञानिक प्रशिक्षण
भोपाल.18 दिसंबर .वार्ता.सडकों पर व्यवस्थित यातायात बनाए रखने की चुनौती से जूने वाले यातायात पुलिस के कर्मचारी नियमों के खिलाफ जाने वाले असरदार लोगों से निपट सकें इसके लिए उन्हें मनोवैज्ञानिक प्रशिक्षण भी दिया जाता है
अमूमन अक्सर सडकों पर वीआईपी वाहन और असरदार लोगों की घुडकियां कई बार यातायात पुलिस के अधिकारी.कर्मचारियों के कर्तव्यपालन में बाधा बनती हैं1 अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक.यातायात. और पुलिस ट्रेनिंग रिसर्च इंस्टीट्य ूट.पीटीआरआई.के संचालक वी के पवार ने आज यूनीवार्ता से चर्चा में माना कि कई बार ऐसी परिस्थितियां बनती हैं1 अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में संयम.विनम्रता और दृढता का परिचय देते हुए सामने वाले व्यक्ति को यह अहसास कराना बहुत जरूरी है कि उसकी तरफ से गलती नहीं होनी चाहिए
श्री पवार ने कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस के कर्मचारियों को संस्थान में मनोवैज्ञानिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है जिससे वह ऐसे हालातों से प्रभावी तरीके से निपट सकें
उल्लेखनीय है कि राजधानी के जवाहर चौक क्षेत्र में कल शाम एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ता को हेलमेट न पहनने की वजह से रोके जाने पर काफी हंगामा हुआ और फिर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ
द्विवेदी सत्या रामलाल1854वार्ता












Click it and Unblock the Notifications