बच्चे संयम तथा अथक परि श्रम से ज्ञानार्जन करें
भोपाल ् 18 दिसंबर.वार्ता. पूर्व राष्ट्रपति डा.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम नेकहा है कि अपनी निर्धारित मंजिल तक पहुंचने के लिये बच्चों कोचाहिए कि वे संयम और अथक परिश्रम के साथ निरंतर ज्ञानार्जन में जुटेंरहें
भारत रत्न डा. कलाम आज यहां सेंट जोसफ सहशिक्षा स्कूल मेंबच्चों को संबोधित कर रहे थे 1उन्होंने कहा कि देश का यह वर्ग अपारक्षमताएं रखता है और उन्हें सही मार्ग दर्शन में अपने लक्ष्य तक पहुंचनेके लिये निरंतर जुटे रहना चाहिए
उन्होंने कहा कि वैसे भी कुछ हासिल करने के लिये जीवन में एकलक्ष्य का होना आवश्यक है जिसे ज्ञानार्जन ् कठिन परिश्रम और संयमसे हासिल किया जा सकता है1उन्होंने कहा कि ज्ञान हमें आत्मविश्वासदेता है जो व्यक्ति को पैना बनाने के साथ साहसी बनाने में सहायकहोता है
कुमार.संजीव राम2153जारी.वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications