भाकपा माले लिबरेशन का वाममोर्चे का विकल्प तलाशने का आह्वान
कोलकाता.18दिसंबर.वार्ता1भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले लिबरेशन ने किसान विरोधी नीति अपनाने के लिए मार्कस्वादी कम्युनिस्ट पार्टी .माकपा.को भारतीय जनता पार्टी.भाजपा. के समकक्ष बताते हुए पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ वाममोर्चे क े छोटे घटक दलों से राज्य में एक नया राजनीतिक विकल्प तैयार करने का आह्वान किया है
लिबरेशन के महासचिव दिपांकर भट्टाचार्य ने आज यहां एक रैली में कहा ..अगर आप यह समते हैं कि राज्य में सरकार वाममोर्चा नहीं बल्कि नंदीग्राम हिंसा के लिए जिम्मेदार माकपा चला रही है तो आपको वाममोर्चा का साथ छोडकर एक वैकल्पिक वाममोर्चा बनाने के लिए तैयार हो जाना चाहिए1.. श्री भट्टाचार्य ने कहा कि सभी वामदलों को आम जनता नहीं बल्कि कारपोरेट घरानों के हित के लिए काम कर रही माकपा के हाथों से सत्ता का नेतृत्व छीनने के लिए एकजुट हो जाना चाहिए
उन्होंने कहा कि राज्य की वाममोर्चा सरकार गुजरात की मोदी और उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार से अलग नहीं हैं 1इस सरकार ने भी इनलोगों के समान ही औद्योगिकरण के नाम पर किसानों को उनकी जमीनों से महरूम कर दिया है
मधूलिका संजीव राम2143वार्ता












Click it and Unblock the Notifications