पटना की बेऊर जेल में कैदियों का अनशन समाप्त ् स्थिति सामान्य
पटना 18 दिसम्बर .वार्ता. पटना के आदर्श केन्द्रीय कारा बेऊर में एककैदी की कथित आत्महत्या को लेकर भूख हड़ताल कर रहे कैदियों नेआज शाम अपना अनशन समाप्त कर दिया 1 बिहार के कारा महानिरीक्षक संदीप पौंड्रिक ने यहां यूनीवार्ता कोबताया कि जेल प्रशासन और भूख हड़ताल कर रहे बंदियों के साथ हुयीबातचीत के बाद कैदियों ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है 1 उन्होंनेबताया कि आज जेल परिसर में छापेमारी भी की गयी जिसमें कुछमोबाईल फोन और सीडी कैसेट बरामद किये गये जिसकी जांच कीजा रही है 1 श्री पौंड्रिक ने बताया कि अनशन के कारण आज कुछ कैदियों कोसंबंधित अदालत के समक्ष पेश नहीं किया जा सका
गौरतलब है कि बंदी नगीना मांी ने 14 दिसम्बर की रात गले मेंफांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी और इसके विरोध मेंकुछ कैदियों ने आज सुबह से ही अचानक जेल में हंगामा शुरू कर दिया और भूख हड़ताल पर बैठ गये 1बाद में कुछ अन्य कैदियों के हंगामें औरतोड़फोड़ के कारण जेल के अंदर अफरा तफरी मची रही
उपाध्याय संजीव लखमी2159वार्ता












Click it and Unblock the Notifications