प्रांतीय..पंजाब..सभा बादल दो अंतिम चंडीगढ़..

ादल दो अंतिम चंडीगढ़.. श्री बादल ने सदन में आगामी 21 दिसम्बर को राज्य में ईद के अवकाश की घोषणा करते हुए पिछली कांग्रेस को आड़े हाथों लिया कि उसने अपने शासन के दौरान मुस्लिम .इसाई और बाल्मिकी समाज की अनेक छुट्टियां समाप्त कर दी थीं1 उन्होंने मुस्लिम समुदाय को भी सगुन योजना का लाभ दिए जाने की घोषणा की1 मुख्यमंत्री ने बठिंडा रिफायनरी को सफेद हाथी बताने के लिए कैप्टन सिंह की आलोचना करते हुए कहा कि भारतीय मूल के दुनिया के प्रमुख उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल ने रिफायनरी में हजारों करोड़ रूपए का निवेश करने की घोषणा की है1 उन्होंने कहा कि रिफायनरी से राज्य में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे बल्कि रोजगार के प्रत्यक्ष औरअप्रत्यक्ष रूप से हजारों अवसर भी सृजित होंगे1 मुख्यमंत्री ने राज्य में बदले की राजनीति के तहत कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर मामले दर्ज करने तथा उन्हें परेशान करने के कांग्रेस के आरोपों का सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ऐसा कोई भी मामला राज्य में दर्ज नहीं किया गया है1 उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी बेगुनाह को परेशान न कियाजाए1 इससे पहले प्रश्नकाल के तुरंत बाद कांग्रेस सदस्यों ने सत्तापक्ष पर आरोप लगाया कि वह सत्र की अवधि कम कर राज्य में वित्तीय संकट .किसान आत्महत्याओं और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा कराने से बच रही है1 लेकिन विधानसभा अध्यक्ष निर्मल सिंह काहलों ने कहा कि सत्र की अवधि कम करने तथा इसके कामकाज के बारे में फैसला कार्य सलाहकार समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया है1 रमेश सत्या रामलाल1852वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+