रालोद नेताआे के उत्पीडन का आरोप
लखनऊ 18 दिसम्बर .वार्ता. राष्ट्रीय लोकदल .रालोद. के एक प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल टी.वी.राजेस्वर से भेंट कर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रदेश सरकार के इशारे पर किये जा रहे उत्पीडन को रोकने के लिए हस्तक्षेप की मांग की
रालोद की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राम आसरे वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने श्री राजेस्वर से आज भेंट की 1 उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ताढ बहुजन समाज पार्टी .बसपा. सरकार के इशारे पर बिजनौर में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री स्वामी आेमवेश के विरुद्ध फ्र्जी मामले दर्ज करके जिला प्रशासन ने उन्हें जेल भेज दिया है1 प्रतिनिधि मंडल ने श्री राजेस्वर से कहा कि बसपा के सत्ता में आने के बाद से उनकी पार्टी के कार्यकताओं पर बदले की भावना से ूठे मुकदमें दर्ज कर उनका उत्पीडन किया जा रहा है1 सरकार के इशारे पर नेताओं के विरुद्ध फ्र्जी मुकदमे दर्ज कर उनका उत्पीडन किया जा रहा है1 प्रतिनिधिमंडल में पार्टी महासचिव मुन्ना सिंह चौहान ्बिजनौर से पार्टी के सांसद मुन्शी रामपाल ् प्रवक्ता अनिल दुबे तथा पूर्व मंत्री सच्चिदानंद गुप्त प्रमुख थे
त्यागी शिव रामलाल1753वार्ता












Click it and Unblock the Notifications