नक्सल प्रभावित जिलों में पुलिस को दिये जाएंगे सेटेलाइट फोन
जौनपुर 18 दिसम्बर .वार्ता. उत्तर प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिलोंमिर्जापुर ् चन्दौली तथा सोनभद्र जिलों में पुलिस के सूचना तंत्र कोमजबूत करने और नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लियेसेटेलाइट फोन तथा वायरलेस स्कैनर का इस्तेमाल किया जाएगा
वाराणसी जोन के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. कश्मीर सिंह ने आजयहां पत्रकारों से कहा कि प्रदेश के नक्सल प्रभावित तीनों जिलों मेंसूचनातंत्र के अभाव और नक्सलियों के पास वायरलेस की उपलब्धताहोने के मद्देनजर उन पर निगरानी रखने के लिये पुलिस को सेटेलाइटफोन तथा वायरलेस स्कैनर से लैस किया जाएगा1उन्होंने बताया कि स्कैनर से यह पता चल सकेगा कि नक्सली वायरलेस सेट के जरिये कहां से और किससे बात कर रहा है1 श्री सिंह ने बताया कि नक्सल प्रभावित मिर्जापुर ् चन्दौली तथासोनभद्र जिलों की पडौसी राज्यों से सटी सीमाओं पर बाड़ लगाने कीयोजना तैयार की गई है1 साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों काैडिजिटल मैप ै भी तैयार किया जाएगा जिसे कम्प्यूटर पर देखा जासकेगा1 इससे भी नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी
सं. शिव .प्रेम .1809जारी.वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications