चौपडा कमेटी की रिपोर्ट खारिज .. महाभारत का आगाज ... प्रहलाद
गंुजल अजमेर 18 दिसंबर .वार्ता. संयुक्त गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक प्रहलाद गुंजल ने चौपडा कमेटी की रिपोर्ट को खारिज करते हुये सरकार को चेतावनी दी है कि यां तो मंत्रिमंडल की सिफारिशी चिट्ठी भेज दे अन्यथा 21 जनवरी से महाभारत की लडाई का मुकाबला करने की तैयारी कर ले
उन्होने चौपडा समिति की रिपोर्ट को समाज के साथ सबसे बडा धोखा बताते हुये कहा कि सरकारी गोली से 26 गुर्जर नौजवानो की मौत इसलिये नही हुई थी कि समाज को चौपडा कमेटी का ुनुना पकडा दिया जाएगा 1उन्होंने गुर्जर समाज को संघर्ष करने का आहवान करते हुये कहा कि अब या तो आरक्षण देने की चिट्ठी जाएगी अन्यथा यहसरकार जाएगी1 आज तीर्थ स्थली पुष्कर मे गुर्जर प्रतिनिधियो की बैठक में श्री गुजल ने कहा कि उन्हे पहले ही आशंका थी कि चौपडा कमेटी राज्य सरकार क े इशारे पर ूठी रिपोर्ट पेश करेगी 1 वेकर्नल बैसला को भी मुख्यमंत्री से मिलने वाले धोखे से आगाह करते रहे थे लेकिन कर्नल बैसला ने भी सरकार से मिलकर गुर्जरो के साथ विश्वासघात किया 1 उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूकर इस मसले को चुनावी आचार संहित लागू होने तक टालना चाहती है
श्री गंुजल ने कहा कि आजादी के साठ वर्ष बाद भी गुर्जरो की सरकार नौकरियो मे भागीदारी आधा प्रतिशत भी नही है 1 आर्थिक हालात भी बदतर है ऐसी पिछडी कौम के साथ नाइंसाफी बर्दाश्त नही की जाएगी क्योकि अब यह महज आरक्षण का नही बल्कि पूरी कौम के जीने मरने का मुद्वा बन चुका है 1उन्होने मुख्यमंत्री वसुंघरा राजे की आलोचनाकरते हुये कहा कि चुनावो से पहले उन्होने हर वर्ग के साथ अनेक वादे किये लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद जिन्होने भी वादे याद दिलाकर अपना हक मांगने की कोशिश की उन पर गोलियां चलवाई गई1 उन्होने कहा कि अगर सरकार ने बीस जनवरी तक गुर्जरो को आरक्षण देने के लिये मंत्रिमंडल की सिफारिश नही भिजवाई तो 21जनवरी से जो आंदोलन शुरु होगा उसकी कोई कल्पना भी नही कर सकता 1 वे पहले ही चेतावनी दे चुके है कि अब गुर्जरो की महापंचायत नही बल्कि महाभारत की लडाई शुरु होगी 1 लालवानी सत्या रामलाल1912वार्ता












Click it and Unblock the Notifications