भाजपा ने टाइटलर के खिलाफ 84के दंगों की फिर जांच का स्वागत किया
नयी दिल्ली 18 दिसंबर.वार्ता. भारतीय जनता पार्टी .भाजपा ने 1984 के सिख विरोधी दंगो में पूर्व केंद्रीय मंत्री जगदीश टाइटलर की भूमिका की केन्द्रीय जांच ब्यूरो .सीबीआई. से फिर जांच कराने के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश का स्वागत करते हुए न्यायालय से जांच अपनी देखरेख में कराने का आग्रह किया है
भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने आज यहां प्रेस ब्रीफिंग में इस फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये न्यायालय से आग्रह किया कि श्री टाइटलर के मामले में सीबीआई की भूमिका संदेहास्पद रही है जिसे देखते हुए वह अपनी निगरानी में नये सिरे से जांच कराये
उन्होंने कहा कि दंगों के एक चश्मदीद गवाह जसबीर सिंह ने श्री टाइटलर पर दंगाइयों को उकसाने का आरोप लगाया था1 वह इस समय अमरीका में रह रहे है1 सीबीआई ने श्री सिंह का अता पता मालूम नही होने की दलील दी थी जबकि वह खुद न्यायालय में बयान देना चाहते हैं और उन्होंने मीडिया में भी इसका इजहार किया है1 उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई ने एक गवाह को मुजरिम बनाने की कोशिश की है
उपाध्याय प्रमोद निगम रिषभ मनोरंजन 1750 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications