राजनीति. भाजपा विकास दो अंतिम नयी दिल्ली..
ास दो अंतिम नयी दिल्ली.. श्री सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन .संप्रग. सरकार राष्ट्रीय विकास की भावी योजनाओं के विकास के दस्तावेज को राजनीतिक दृष्टि से साम्प्रदायिक तृष्टिकरण का हथियार बनाना चाह रही है1 ऐसा कोई भी कदम अगले पांच वषो में साम्पदायिक आधार पर बजट आवंटन करने की एक नई प्रतिस्पर्द्धा शुरु कर सकता है1 यह न सिर्फ सामाजिक दृष्टि से समस्याजनक होगा बल्कि समग्र राष्ट्रीय विकास की अवधारणा के लिए भी अत्यंत घातक होगा
उन्होंने कहा कि भाजपा के दृष्टिकोण में समाज के सभी अंग और वर्ग समान रुप से राष्ट्रीय विकास के लाभार्थी होने चाहिए1 विकास से प्राप्त होने वाली समृद्धि धर्म. जाति और वर्ग से अलग हट कर सभी तक पहुंचनी चाहिए1 उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार का यह कदम राष्ट्रीय विकास को क्षति पहुंचाने की कीमत वोट की राजनीति करने का एक भत्र्सना योग्य कदम है
श्री सिंह ने कहा कि साम्प्रदायिक दृष्टिकोण को राष्ट्रीय विकास में सम्मिलित करने की इतनी जल्दबाजी यदि सच्चर कमेटी की संस्तुतियों के कारण है तो सच्चर कमेटी द्वारा प्रस्तुत अनेक तथ्य और आंकडो पर प्रश्न चिह्न लगा है और यह पूरी की पूरी समिति संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है1 उन्होंने आरोप लगया कि सरकार अपनी चतुर्दिक विफलता को ढूंढने के लिए और राष्ट्रीय महत्व के अन्य बिन्दुओं से ध्यान हटाने के लिए ऐसे प्रयास कर रही है
उपाध्याय प्रमोद निगम रामलाल1718.वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications