पूर्व विधायक के दो हत्यारोपी गिरफ्तार
गाजीपुर 18 दिसंबर .वार्ता. समाजवादी पार्टी .सपा. के पूर्व विधायकबीजू पटनायक की हत्या में शामिल दोनों मुख्य अभियुक्तों को आजऔडिहार रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पूर्व विधायक की हत्या के आरोपियों की तलाशी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक.नगर. एम.एम.बेग के निर्देशन में पुलिस की चार टीमें गठित की गई थी1 पुलिस टीम ने आज औडिहाररेलवे स्टेशन से कर्मवीर सिंह और धाना गौड को गिरफ्तार कर इनकेकब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार तथा कुछ कारतूस बरामद किए
पुलिस अधीक्षक ने इस कामयाबी पर पुलिस टीम को ढाई हजारपये देने की घोषणा की है
गौरतलब है कि सपा नेता एवं पूर्व सादा .सु. क्षेत्र से पूर्व विधायकबीजू पटनायक की गत 12 दिसंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गईथी जब वह अपने गांव देवचंदपुर स्थित खेतों की सैर पर निकले थे1 इसमामले के चार अभियुक्तों में से एक को पुलिस ने दो दिन पूर्व हीगिरफ्तार कर लिया था
इस घटना के चश्मदीद गवाह स्व. पटनायक के पुत्र चंद्रकांत कीतहरीर पर चार बदमाशों के विद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी1 इसघटना के अन्य अभियुक्त की तलाश की जा रही है
सं.सत्यासुनील2014वार्ता












Click it and Unblock the Notifications