म प्र के अनेक संभाग शीतलहर की चपेट में
भोपाल 18 दिसंबर.वार्ता. मध्यप्रदेश मे ठिठुरन भरी सर्दी की शुरूआत केसाथ राज्य के अनेक संभाग शीतलहर की चपेट में आ गए हैं
स्थानीय मौसम केंद्र के एक प्रवक्ता के अनुसार पिछले 24 घंटों केदौरान रीवा और नौगांव में न्यूनतम तापमान दो दो डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ
आगामी 48 घंटों के दौरान राज्य के रीवा. सागर. जबलपुर. इंदौर. उज्जैन. ग्वालियर और चंबल संभागों में शीतलहर का असर जारी रहेगा1 इन सभी संभागों के जिलों में कडाके की ठंड पड रही है जिससे सामान्य जन जीवन प्रभावित हुआ है
सिंहरन भरी सर्दी के बावजूद दिन में चटख धूप खिलने से लोगों को राहत मिल जाती है और बडी संख्या में घर के बाहर खुले स्थानों. छतों और मैदानों में लोगों को धूप सेकते देखा जा सकता है
रात्रि के न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आने से चुभनभरी सर्दी महसूस की जा रही है1 रात में दस बजे के बाद सडकें सूनी नजर आती हैं और सर्दी से बचने के लिए लोग ऊनी कपडों और लिहाफ में दुबकने के लिए मजबूर होते हैं1 राज्य में कई स्थानों पर रात्रि का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज हुआ
टीम सत्या मनोरंजन 1854 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications