छत्तीसगढ़ में महिला नक्सली कमाण्डर गिरफ्तार
राजनांदगंाव 18 दिसम्बर .वार्ता. छत्तीसगढ के राजनांदगंाव जिले कीपुलिस ने मानपुर क्षेत्र से एक नक्सली महिला कमाण्डर को दो लाख रूपये तथा दो बारूदी सुरंगों के साथ आज गिरफ्तार किया
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रखर पाण्डेय ने यहां पत्रकारों को बतायाकि मानपुर थाना क्षेत्र के सिवनी मेें ग्रामवासियों की बैठक करते समय जमुनाबाई.30.को दो लाख 15 हजार रूपये.पांचपांच किलो के दोबारूदी सुरंगों एवं पांच बन्डल तारोें के साथ गिरफ्तार किया गया1उससेहुई पूछताछ के बाद राजधानी रायपुर स्थित उसके अस्थायी आवास परभी छापा मारा गया
उन्होने बताया कि रायपुर में उसकेपति के भी मौजूद होने की सूचनाथी पर वह नही मिला1आवास से 84 हजार रूपये नगद तथा लगभग100 नक्सली साहित्य बरामद किये गये1पूछताछ में पता चला कि वह कांकेर जिलें केकोयलीबेड़ा क्षेत्र की निवासी है और मानपुर क्षेत्रकी कमाण्डर है1 पुलिस के अनुसार नक्सली दम्पत्ति ने राजधानी में सुरक्षित आवासअसर्े से बना रखा था1उनके द्वारा राजधानी से गतिविधियां चलाये जानेकी पुष्टि की जा रही है
सं.संजीवसुनील2129वार्ता












Click it and Unblock the Notifications